Showing posts with label Bhojpuri Samachar. Show all posts
Showing posts with label Bhojpuri Samachar. Show all posts

बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए खेसारी लाल यादव आये सामने

बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए खेसारी लाल यादव आये सामने
Khesari Lal Yadaw

बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए खेसारी लाल यादव आये सामने: जैसा कि आपको पता होगा कि बिहार में बाढ़ की वजह से हालात बेहद खराब हैं। बाढ़ की वजह से पटना सबसे ज्यादा प्रभावित है। नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी लोगों को डरा रही है।


 इसी बीच बाढ़ में डूबे बिहार के लोगों की मदद के लिए कई फिल्‍मी सितारे सामने आए। अब इस लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का नाम शामिल हो गया है। खेसारी लाल यादव ने भी बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद की पहल की है। उन्‍होंने इस बात की जानकारी फेसबुक लाइव के जरिए दी है। 

सामने आई इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेसारी कह रहे हैं कि मैं बिहार में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करना चाहता हूं लेकिन पटना के डूबने के कारण कुछ कर नहीं पा रहा हूं। खेसारी लाल ने लोगों से वीडियो के माध्‍यम से सुझाव मांगा है कि वह अपने भाईयों की किस तरह से मदद कर सकते हैं। उनका कहना है कि, हर बार मैं कोशिश करता हूं कि मुसीबत के समय में मैं उन लोगों के साथ खड़ा रहूं। आपको बता दें कि खेसारी के इस वीडियो पर अब तक 86 हजार लोग देख चुके हैं और लगभग 9 हजार से ज्यादा बार शेयर और वीडियो पर कमेंट किए गए हैं। 
Read More