Read More

Dwayne Johnson in Ring

Dwayne Johnson im Ring: सुपर स्टार ड्वेन जॉनसन यानी द रॉक 15 साल बाद रिंग में वापसी करेंगे।

सुपर स्टार ड्वेन जॉनसन यानी द रॉक 15 साल बाद रिंग में वापसी करेंगे। ड्वेन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- आखिरकार अपनी डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया में वापसी कर रहा हूं। ड्वेन फॉक्स स्पोर्ट के शो स्मैक डाउन में शुक्रवार को नजर आएंगे। ट्वीट में ड्वेन ने अपने रेसलिंग करियर का एक वीडियो भी शेयर किया है। रॉक ने WWE से रिटायर होने और एक्टिंग फील्ड में आने के पहले करीब 8 साल तक रेसलिंग की थी।
https://twitter.com/TheRock/status/1178767011578437632?s=20 

अगस्त 2018 में की है शादी : ड्वेन जॉनसन यानी द रॉक 18 अगस्त को हवाई में अपनी गर्लफ्रैंड और सिंगर लॉरेन हैशियन से चुपके से शादी करके अपने फैन्स को हैरान कर दिया था। जॉनसन और लॉरेन की मुलाकात 2006 में हुई थी, जब रॉक द गेम प्लान की शूटिंग कर रहे थे। दोनों ने 2007 में डेटिंग शुरू की थी। दोनों की दो बेटियां जैसमिन और टियाना हैं। 
जॉन से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर : फोर्ब्स मैग्जीन की लिस्ट में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर ड्वेन जॉनसन टॉप पर हैं। उनकी फिल्म "जुमांजी : द नैक्स्ट लेवल" के लिए उन्हें अब तक की सबसे ज्यादा 23.5 मिलियन डॉलर फीस दी जाएगी। यह पहली बार नहीं है जब ड्वेन ने कमाई के मामले में बाजी मारी। 2016 में भी वे टॉप पर थे, जबकि 2017 और 2018 में उनका नंबर दूसरा था। 



Read More

WAR Box Office Collection Day 1: रितिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की वॉर ने तोड़ा रिकॉर्ड

WAR Box Office Collection Day 1:

WAR Box Office Collection Day 1 रितिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की वॉर ने 2019 में सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत के सबसे बड़े ओपनिंग कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जो ईद पर रिलीज़ हुई थी।


WAR Box Office Collection Day 1: रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म वॉर ने बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन कमाई का तूफ़ान ला दिया है। वॉर हिंदी सिनेमा में सबसे अधिक ओपनिंग लेने वाली फ़िल्म बन गयी है। ना सिर्फ़ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड फ़िल्मों के रिकॉर्ड को भी वॉर ने हवा में उड़ा दिया है।


WAR Box Office Collection Day 1: 
वॉर को गांधी जयंती की छुट्टी का भरपूर फ़ायदा मिला और दर्शक सिनेमाघरों में टूट पड़े। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक वॉर ने 53.35 करोड़ रुपये की झन्नाटेदार ओपनिंग ली है, जिसमें 51.60 करोड़ रुपये हिंदी बेल्ट से आये हैं, जबकि 1.75 करोड़ रुपये तेलुगु और तमिल से मिले हैं। किसी छुट्टी के मौक़े पर सबसे अधिक ओपनिंग का रिकॉर्ड भी वॉर ने बनाया है।


Read More

बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए खेसारी लाल यादव आये सामने

बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए खेसारी लाल यादव आये सामने
Khesari Lal Yadaw

बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए खेसारी लाल यादव आये सामने: जैसा कि आपको पता होगा कि बिहार में बाढ़ की वजह से हालात बेहद खराब हैं। बाढ़ की वजह से पटना सबसे ज्यादा प्रभावित है। नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी लोगों को डरा रही है।


 इसी बीच बाढ़ में डूबे बिहार के लोगों की मदद के लिए कई फिल्‍मी सितारे सामने आए। अब इस लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का नाम शामिल हो गया है। खेसारी लाल यादव ने भी बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद की पहल की है। उन्‍होंने इस बात की जानकारी फेसबुक लाइव के जरिए दी है। 

सामने आई इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेसारी कह रहे हैं कि मैं बिहार में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करना चाहता हूं लेकिन पटना के डूबने के कारण कुछ कर नहीं पा रहा हूं। खेसारी लाल ने लोगों से वीडियो के माध्‍यम से सुझाव मांगा है कि वह अपने भाईयों की किस तरह से मदद कर सकते हैं। उनका कहना है कि, हर बार मैं कोशिश करता हूं कि मुसीबत के समय में मैं उन लोगों के साथ खड़ा रहूं। आपको बता दें कि खेसारी के इस वीडियो पर अब तक 86 हजार लोग देख चुके हैं और लगभग 9 हजार से ज्यादा बार शेयर और वीडियो पर कमेंट किए गए हैं। 
Read More